मुख्यमंत्री साय आज राजनांदगांव दौरे पर

WhatsApp Channel Join Now
मुख्यमंत्री साय आज राजनांदगांव दौरे पर


रायपुर 01 मार्च (हि.स.)। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज रविवार काे राजनांदगांव जिले के दौरे पर रहेंगे। मुख्यमंत्री साय सुबह 11 बजे सिविल लाइन स्थित मुख्यमंत्री निवास से रवाना होंगे। दोपहर 1 बजे वे डोंगरगढ़ के नादिया स्थित कबीर मठ आश्रम में आयोजित फाल्गुन महोत्सव में शामिल होंगे। इसके बाद मुख्यमंत्री शाम 4 बजे रायपुर स्थित अपने निवास लौटेंगे।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / गेवेन्द्र प्रसाद पटेल

Share this story