रायपुर : मुख्यमंत्री साय से राजीव श्रीवास्तव ने की सौजन्य भेंट

WhatsApp Channel Join Now
रायपुर : मुख्यमंत्री साय से राजीव श्रीवास्तव ने की सौजन्य भेंट


रायपुर 02 मार्च (हि.स.)। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से आज साेमवार काे मुख्यमंत्री निवास कार्यालय में छत्तीसगढ़ राज्य पुलिस जवाबदेही प्राधिकरण के नव पदस्थ सदस्य राजीव श्रीवास्तव ने कार्यभार ग्रहण करने के उपरांत सौजन्य मुलाकात की।

इस अवसर पर राजीव श्रीवास्तव ने मुख्यमंत्री को राज्य पुलिस जवाबदेही प्राधिकरण की वर्तमान गतिविधियों, कार्यप्रणाली तथा भविष्य की कार्ययोजना के संबंध में जानकारी दी। उन्होंने प्राधिकरण द्वारा पारदर्शिता और उत्तरदायित्व को सुदृढ़ करते हुए आमजन का विश्वास बढ़ाने के लिए किए जा रहे प्रयासों से भी अवगत कराया।

हिन्दुस्थान समाचार / गेवेन्द्र प्रसाद पटेल

Share this story