मुख्यमंत्री साय आज वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए कई कार्यक्रमों में होंगे शामिल

WhatsApp Channel Join Now
मुख्यमंत्री साय आज वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए कई कार्यक्रमों में होंगे शामिल


रायपुर, 29 अक्टूबर (हि.स.)। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज गुरुवार काे मुख्यमंत्री निवास से ही विभिन्न कार्यक्रमों में शामिल होंगे। निर्धारित कार्यक्रमों के अनुसार, मुख्यमंत्री वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से सरगुजा जिले में आयोजित बाबा कार्तिक उरांव जन्म शताब्दी समारोह-2026 में सहभागिता करेंगे। इसके साथ ही वे सीतापुर से तराई तक बनने वाले फोरलेन सड़क मार्ग के शुभारंभ कार्यक्रम में भी शामिल होंगे।

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय सरगुजा जिले में आयोजित बाबा कार्तिक उरांव जन्म शताब्दी समारोह से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए जुड़ेंगे। इस दौरान वे समारोह में अपनी सहभागिता दर्ज कराएंगे।

मुख्यमंत्री सीतापुर से तराई तक बनने वाले फोरलेन सड़क मार्ग के शुभारंभ कार्यक्रम में भी वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से शामिल होंगे। मुख्यमंत्री के आज के सभी निर्धारित कार्यक्रम मुख्यमंत्री निवास से ही संचालित होंगे।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / गेवेन्द्र प्रसाद पटेल

Livevns.news Desk
Livevns.news Desk

768643 Articles

Share this story