मुख्यमंत्री साय आज  विभिन्न कार्यक्रमों में होंगे शामिल

WhatsApp Channel Join Now

रायपुर 09 मार्च (हि.स.)। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज रविवार काे राजधानी रायपुर में कई अहम कार्यक्रमों में शामिल होंगे। तय कार्यक्रम के अनुसार मुख्यमंत्री सुबह 9:50 बजे सिविल लाइन स्थित मुख्यमंत्री निवास से प्रस्थान करेंगे और सुबह 10:00 बजे वीआईपी रोड स्थित भारत सेवा आश्रम पहुंचेंगे। इसके बाद दोपहर 12:10 बजे से 1:20 बजे तक वे सीआईआई छत्तीसगढ़ एनुअल बैठक 2026 में शामिल होंगे। कार्यक्रम के बाद मुख्यमंत्री दोपहर 1:40 बजे नवा रायपुर स्थित विधानसभा के लिए रवाना होंगे और दोपहर 1:45 बजे से शाम 6:00 बजे तक विधानसभा सत्र में हिस्सा लेंगे।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / गेवेन्द्र प्रसाद पटेल

Share this story