मुख्यमंत्री साय आज रायपुर में आयाेजित विभिन्न कार्यक्रमों में होंगे शामिल
रायपुर 30 मार्च (हि.स.)। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज राजधानी रायपुर में आयाेजित विभिन्न कार्यक्रमों में शामिल होंगे। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार, मुख्यमंत्री सुबह 9:30 बजे नेताजी सुभाष चंद्रबोस राज्य पुलिस अकादमी पहुंचेंगे, जहां वे दीक्षांत परेड समारोह में शामिल होंगे। इसके बाद वे सुबह 11:35 बजे से 12:00 बजे तक दिल्ली से अंबिकापुर के बीच शुरू हो रही हवाई सेवा के उद्घाटन समारोह में वर्चुअली भाग लेंगे।
दोपहर 12:00 बजे मुख्यमंत्री चंदखुरी स्थित कौशल्या माता मंदिर में दर्शन कर पूजा-अर्चना करेंगे। इसके पश्चात 12:20 बजे वे कायस्थ मंगल भवन पहुंचकर विभिन्न विकास कार्यों का लोकार्पण करेंगे। इसके उपरांत दोपहर 1:00 बजे मुख्यमंत्री मंत्रालय जाएंगे, जहां वे शाम 5:00 बजे तक विभागीय कार्यों में व्यस्त रहेंगे।
हिन्दुस्थान समाचार / गेवेन्द्र प्रसाद पटेल

