मुख्यमंत्री साय आज दिल्ली दौरे पर, भारत मंडपम में छत्तीसगढ़ स्थापना दिवस समारोह में होंगे शामिल

WhatsApp Channel Join Now
मुख्यमंत्री साय आज दिल्ली दौरे पर, भारत मंडपम में छत्तीसगढ़ स्थापना दिवस समारोह में होंगे शामिल


रायपुर 20 नवंबर (हि.स.)। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज दिल्ली दौरे पर रहेंगे। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार मुख्यमंत्री दोपहर 12:40 बजे मुख्यमंत्री निवास से एयरपोर्ट के लिए रवाना होंगे। इसके बाद दोपहर 1:30 बजे रायपुर से दिल्ली के लिए उड़ान भरेंगे। वे शाम 3:30 बजे दिल्ली पहुंचेंगे।

मुख्यमंत्री शाम 6 बजे भारत मंडपम में आयोजित छत्तीसगढ़ राज्य स्थापना दिवस की सांस्कृतिक संध्या में शामिल होंगे। कार्यक्रम में सहभागिता के बाद वे शाम 7:50 बजे भारत मंडपम से रवाना होकर छत्तीसगढ़ सदन पहुंचेंगे।

निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार मुख्यमंत्री रात्रि में गुरुग्राम स्थित सैयारा- द लिविंग रूम भी जाएंगे। इसके बाद रात 11 बजे छत्तीसगढ़ सदन लौटेंगे, जहां उनका रात्रि विश्राम प्रस्तावित है।

हिन्दुस्थान समाचार / गेवेन्द्र प्रसाद पटेल

Livevns.news Desk
Livevns.news Desk

780150 Articles

Share this story