मुख्यमंत्री साय आज करेंगे सुशासन तिहार-2026 का निरीक्षण

WhatsApp Channel Join Now
मुख्यमंत्री साय आज करेंगे सुशासन तिहार-2026 का निरीक्षण


रायपुर 21 मई (हि.स.)। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज आज गुरुवार काे सुशासन तिहार-2026 के तहत आयोजित कार्यक्रमों का निरीक्षण करेंगे। मुख्यमंत्री जन समस्या निवारण शिविर में पहुंचकर आम लोगों से संवाद करेंगे और उनकी समस्याओं के समाधान की स्थिति का जायजा लेंगे।

मुख्यमंत्री सुबह 10 बजे से शाम 5 बजे तक अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक करेंगे। बैठक में विभिन्न विभागों की योजनाओं, शिकायतों और उनके निराकरण की प्रगति की विस्तार से समीक्षा की जाएगी।

बैठक के दौरान मुख्यमंत्री संबंधित अधिकारियों को जनता की समस्याओं के त्वरित और प्रभावी समाधान सुनिश्चित करने के निर्देश देंगे। राज्य सरकार की प्राथमिकता योजनाओं का लाभ लोगों तक पहुंचाने और प्रशासनिक व्यवस्था को अधिक जवाबदेह एवं प्रभावी बनाने पर रहेगी।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / गेवेन्द्र प्रसाद पटेल

Share this story