मुख्यमंत्री साय आज करेंगे भाजपा स्थापना दिवस के अवसर पर प्रदेश कार्यालय में ध्वजारोहण
रायपुर 06 अप्रैल (हि.स.)। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज साेमवार को प्रातः 11 बजे भाजपा प्रदेश कार्यालय कुशाभाऊ ठाकरे परिसर में भाजपा के स्थापना दिवस के अवसर पर ध्वजारोहण करेंगे।
भाजपा प्रदेश कार्यालय मंत्री अशोक बजाज ने बताया कि आज 6 अप्रैल को भाजपा के स्थापना दिवस कार्यक्रम में भाजपा प्रदेश पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता सभी जिलों में ध्वजारोहण कार्यक्रम में शामिल होंगे।
भाजपा कार्यालय एकात्म परिसर में जिला अध्यक्ष रायपुर शहर रमेश सिंह ठाकुर ध्वजारोहण करेंगे। साथ ही शाम 05 बजे एकात्म परिसर में कार्यकर्ता सम्मेलन रखा गया है। इस सम्मेलन में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय कार्यकर्ताओं को संबोधित करेंगे।
हिन्दुस्थान समाचार / गेवेन्द्र प्रसाद पटेल

