मुख्यमंत्री साय उत्कृष्ट कृषक रत्न सम्मान से करेंगे किसानों को सम्मानित

WhatsApp Channel Join Now


रायपुर, 27 अक्टूबर (हि.स.)। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में आज साेमवार को 'उत्कृष्ट कृषक रत्न सम्मान' समारोह का आयोजन किया जा रहा है। इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि प्रदेश के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय होंगे, जो कृषि क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाले प्रगतिशील किसानों को सम्मानित करेंगे।

मनहरण लाल पाण्डेय स्मृति संस्थान द्वारा आयोजित यह समारोह रायपुर के सिविल लाइंस स्थित सर्किट हाउस के नए हॉल में दोपहर 3 बजे से शुरू होगा। समारोह में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे और प्रदेश के उत्कृष्ट किसानों को सम्मानित करेंगे। कार्यक्रम की अध्यक्षता कृषि मंत्री रामविचार नेताम करेंगे।

आयोजकों के अनुसार, यह आयोजन किसान नेता एवं सिंचाई पुरुष स्वर्गीय मनहरण लाल पाण्डेय की 88वीं जयंती के अवसर पर किया जा रहा है।

कार्यक्रम में कैबिनेट मंत्री केदार कश्यप, पूर्व विधायक एवं प्रदेश महामंत्री नवीन मार्कण्डेय, प्रदेश महामंत्री अखिलेश सोनी, राम गर्ग, किसान मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष आलोक सिंह ठाकुर और सेवानिवृत्त आईएएस अनुराग पाण्डेय सहित अन्य अतिथियों के शामिल होने की जानकारी दी गई है।

हिन्दुस्थान समाचार / केशव केदारनाथ शर्मा

Livevns.news Desk
Livevns.news Desk

767420 Articles

Share this story