मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज भोपाल दौरे पर, शिवराज सिंह चौहान की माता की तेरहवीं में होंगे शामिल

WhatsApp Channel Join Now
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज भोपाल दौरे पर, शिवराज सिंह चौहान की माता की तेरहवीं में होंगे शामिल


रायपुर 12 नवंबर (हि.स.)। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज गुरुवार काे भोपाल प्रवास पर रहेंगे। इस दौरान वे केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान की माता काशीबाई के तेरहवीं कार्यक्रम में शामिल होकर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित करेंगे।

निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार, भोपाल के होशंगाबाद रोड स्थित वृंदावन गार्डन में श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया है। मुख्यमंत्री साय दोपहर 1:10 बजे वृंदावन गार्डन पहुंचेंगे और श्रद्धांजलि सभा में शामिल होकर दिवंगत काशीबाई को श्रद्धासुमन अर्पित करेंगे।

इसके पश्चात मुख्यमंत्री दोपहर 2:10 बजे भोपाल से रायपुर के लिए रवाना होंगे। रायपुर पहुंचने के बाद शाम 5 बजे वे भाजपा प्रदेश कार्यालय में आयोजित प्रेस वार्ता में शामिल होंगे।

हिन्दुस्थान समाचार / गेवेन्द्र प्रसाद पटेल

Livevns.news Desk
Livevns.news Desk

775609 Articles

Share this story