मुख्यमंत्री साय की अध्यक्षता में 8 जुलाई को कैबिनेट की महत्वपूर्ण बैठक

WhatsApp Channel Join Now

रायपुर, 07 जुलाईं । छत्तीसगढ़ सरकार की महत्वपूर्ण मंत्रिपरिषद (कैबिनेट) की बैठक बुधवार 8 जुलाई को आयोजित की जाएगी। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में होने वाली यह बैठक शाम 4 बजे नवा रायपुर अटल नगर स्थित मंत्रालय (महानदी भवन) में होगी।

सूत्रों के अनुसार बैठक में आगामी विधानसभा सत्र को लेकर विधायी एजेंडे और विपक्ष के सवालों के जवाब देने की सरकारी रणनीति पर गंभीर मंथन होगा। सत्र के दौरान पेश किए जाने वाले आगामी अनुपूरक बजट के प्रस्तावों की समीक्षा कर उन्हें मंजूरी दी जा सकती है। खरीफ 2026 फसल चक्र को ध्यान में रखते हुए धान उत्पादन, किसानों को मिलने वाले सहकारी कृषि ऋण, उर्वरक (खाद) की मॉनिटरिंग और प्रमाणित बीजों की आपूर्ति से जुड़ी व्यवस्थाओं की समीक्षा किये जाने की संभावना है । बैठक में विभिन्न विभागों से जुड़े जनहित के महत्वपूर्ण प्रस्तावों और नए प्रशासनिक सुधारों पर कैबिनेट की मुहर लग सकती है।यह बैठक 4 और 5 जुलाई को आईआईएम रायपुर में आयोजित हुए दो दिवसीय 'चिंतन शिविर 3.0' के ठीक बाद हो रही है, जहां मंत्रियों को सुशासन और डिजिटल गवर्नेंस के गुर सिखाए गए थे।

कैबिनेट बैठक को लेकर प्रशासनिक स्तर पर तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। बैठक में मुख्यमंत्री सहित सभी मंत्री शामिल होंगे।

हिन्दुस्थान समाचार / केशव केदारनाथ शर्मा

Share this story