छत्तीसगढ़  में साय कैबिनेट की बैठक आज

WhatsApp Channel Join Now
छत्तीसगढ़  में साय कैबिनेट की बैठक आज


रायपुर 09 जून (हि.स.)। छत्तीसगढ़ में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की अध्यक्षता में आज मंगलवार सुबह 11 बजे मंत्रालय में राज्य मंत्रिपरिषद (कैबिनेट) की अहम बैठक आयोजित होगी। बैठक को लेकर सभी विभागों ने अपनी तैयारियां पूरी कर ली हैं।

बैठक में खरीफ सीजन को ध्यान में रखते हुए किसानों के लिए खाद और बीज की उपलब्धता की विस्तृत समीक्षा किए जाने की संभावना है। सरकार यह सुनिश्चित करने पर जोर दे सकती है कि प्रदेश के किसानों को खेती के लिए आवश्यक संसाधन समय पर उपलब्ध हों।

सूत्रों के अनुसार, कैबिनेट में विभिन्न विभागों से जुड़े कई महत्वपूर्ण प्रस्तावों पर भी विचार किया जाएगा। विकास कार्यों की गति बढ़ाने, जनकल्याणकारी योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन तथा प्रशासनिक सुधारों से जुड़े विषय बैठक के एजेंडे में शामिल हो सकते हैं।

हिन्दुस्थान समाचार / गेवेन्द्र प्रसाद पटेल

Share this story