जनगणना को लेकर आज प्रेसवार्ता, अतिरिक्त मुख्य सचिव पिंगुआ करेंगे संबाेधित

WhatsApp Channel Join Now

रायपुर 13 अप्रैल (हि.स.)। आगामी राष्ट्रीय जनगणना 2027 को लेकर प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी हैं। इस बार जनगणना कई मायनों में अलग होगी, क्योंकि पहली बार पूरी प्रक्रिया डिजिटल मॉडल पर आधारित होगी। राजधानी रायपुर में आज साेमवार काे जनगणना को लेकर जागरूकता बढ़ाने के लिए दाेपहर 12 बजे रायपुर के पुराने सर्किट हाउस में प्रेस कॉन्फ्रेंस आयोजित होगी। इसमें अतिरिक्त मुख्य सचिव मनोज कुमार पिंगुआ और निदेशक कार्तिकेय गोयल मीडिया को विस्तृत जानकारी देंगे।

हिन्दुस्थान समाचार / गेवेन्द्र प्रसाद पटेल

Share this story