छत्तीसगढ़ में साय कैबिनेट की आज बैठक
Sep 30, 2026, 09:58 IST
WhatsApp
Channel
Join Now
रायपुर, 30 सितंबर (हि.स.)। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की अध्यक्षता में छत्तीसगढ़ मंत्रिपरिषद (कैबिनेट) की बैठक आज बुधवार को मंत्रालय महानदी भवन में आयोजित होगी। बैठक में कई महत्वपूर्ण प्रस्तावों पर चर्चा होने और अहम निर्णय लिए जाने की संभावना है।
सूत्रों के अनुसार, बैठक में छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग (सीजीपीएससी) के अध्यक्ष की नियुक्ति को लेकर निर्णय लिया जा सकता है। इसके साथ ही सरकारी कर्मचारियों के लंबित महंगाई भत्ते (डीए) के मुद्दे पर भी मंत्रिपरिषद विचार-विमर्श कर सकती है।
हिन्दुस्थान समाचार / गेवेन्द्र प्रसाद पटेल

