सर्वहितैषी, सर्वसमावेशी बजट : सरोज पाण्डेय

WhatsApp Channel Join Now
सर्वहितैषी, सर्वसमावेशी बजट : सरोज पाण्डेय


रायपुर 24 फ़रवरी (हि.स.)। भारतीय जनता पार्टी की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष डॉ. सरोज पाण्डेय ने कहा है कि मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय एवं वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने बजट में महिलाओं पर फोकस करते हुए महिलाओं को आत्मनिर्भर, उद्यमी और आर्थिक रूप से सशक्त बनाने के लिए 8,200 करोड़ का प्रावधान किया है।

यह योजना महिलाओं की सामाजिक एवं आर्थिक स्थिति को मजबूत करने के लिए महत्वपूर्ण है। पांडेय ने कहा कि प्रदेश सरकार ने एक नई योजना रानी दुर्गावती योजना लायी है। इस योजना के तहत परिवार में बालिका के जन्म पश्चात् बालिका के 18 वर्ष की आयु पूर्ण होने पर 1.50 लाख रूपये दिये जाएंगे। रानी दुर्गावती योजना के लिए 15 करोड़ का प्रावधान किया गया है।

हिन्दुस्थान समाचार / गेवेन्द्र प्रसाद पटेल

Share this story