अभनपुर तहसील के लखना गांव के बीच स्थित तालाब में मिला युवती का शव ,जाँच जारी
रायपुर, 30 जुलाई (हि.स.)। रायपुर जिले के अभनपुर तहसील के लखना गांव के बीच स्थित तालाब में एक अज्ञात युवती का शव आज गुरुवार सुबह पानी में दिखाई दिया। इस घटना से पूरे इलाके में दहशत का माहौल है।
शव को सबसे पहले ग्रामीणों ने देखा, जिसके बाद बड़ी संख्या में लोग तालाब के आसपास एकत्र हो गए। ग्रामीणों ने घटना की सूचना पुलिस को दे दी है। पुलिस ने सूचना मिलते ही लखना गांव के तालाब से युवती के शव को अपने कब्जे में ले लिया है। पुलिस ने शव का पंचनामा तैयार कर लिया है और उसे पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेज दिया है।
युवती के पहचान के लिए पुलिस आस-पास के गांवों और थानों में हाल ही में दर्ज हुई गुमशुदगी की रिपोर्टों की जांच कर रही है ताकि मृतका की पहचान की जा सके। पुलिस पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार कर रही है। रिपोर्ट आने के बाद ही साफ हो पाएगा कि युवती की मौत तालाब में डूबने से हुई है या फिर हत्या कर शव को तालाब में फेंका गया है।
हिन्दुस्थान समाचार / केशव केदारनाथ शर्मा

