छत्तीसगढ़ में बलौदाबाजार जिले में मां और दो बच्चों की लाश मिलने से मचा हड़कंप

WhatsApp Channel Join Now

रायपुर, 20 नवंबर (हि.स.)। छत्तीसगढ़ के बलौदाबाजार जिले के सुकली गांव (गिरौदपुरी चौकी क्षेत्र) में देवउठनी एकादशी के दिन एक महिला और उसके दो मासूम बच्चों के शव संदिग्ध परिस्थितियों में मिले हैं। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस मामले की जांच में जुट गई। तीनों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कसडोल भेज दिया गया है।

मृतकों में 28 वर्षीय युक्ति मानिकपुरी और उनके दो बेटे—चिराग दास मानिकपुरी (10 वर्ष) तथा दिव्यांश मानिकपुरी (5 वर्ष) शामिल हैं। यह हृदयविदारक घटना 19 नवंबर 2026 की रात की बताई जा रही है।

प्रारंभिक जांच के अनुसार, तीनों की मौत जहरीले पदार्थ के सेवन से होने की आशंका जताई जा रही है। अंदेशा है कि मां ने पहले बच्चों को खाने में जहर दिया और उसके बाद स्वयं भी जहर खा लिया। वहीं, पति की दूसरी शादी की चर्चा के बाद परिवार में विवाद होने की बात भी सामने आ रही है। फिलहाल खबर लिखे जाने तक मृतकों की शिनाख्त नहीं हो पाई है। महिला ने ये खौफनाक कदम क्यों उठाया है। इसकी जानकारी अभी सामने नहीं आई है, घटनास्थल से कोई सुसाइड नोट भी नहीं मिला है।

परिवार में एक साथ तीन लोगों की मौत से कोहराम मच गया है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। वहीं, पूरे गांव में मातम छाया हुआ है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

तीनों के शव पोस्टमार्टम के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कसडोल लाए गए हैं। पुलिस पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच के आधार पर मौत के कारणों का पता लगाने में जुटी है। फिलहाल पुलिस सभी हर एंगल से मामले की जांच कर रही है।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / केशव केदारनाथ शर्मा

Livevns.news Desk
Livevns.news Desk

780567 Articles

Share this story