सीजी बोर्ड:  10वीं-12वीं के नतीजे आज , मुख्यमंत्री साय करेंगे घोषणा

WhatsApp Channel Join Now
सीजी बोर्ड:  10वीं-12वीं के नतीजे आज , मुख्यमंत्री साय करेंगे घोषणा


रायपुर (हि.स.)।छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल आज बुधवारदोपहर 2.30 बजे हाई स्कूल (10वीं) और हायर सेकेंडरी (12वीं) बोर्ड परीक्षाओं के परिणाम जारी करेगा। मंत्रालय में मुख्यमंत्रीविष्णुदेवसायएवंस्कूल शिक्षा मंत्री गजेंद्र यादव नतीजों की घोषणा करेंगे। इसके साथ ही प्रदेश के लाखों विद्यार्थियों का इंतजाभीखत्महाेजाएगा।जैसे ही मुख्यमंत्री द्वारा परिणाम घोषित किया जाएगा, विद्यार्थी अपना रिजल्ट ऑनलाइन माध्यम से देख सकेंगे।

माध्यमिक शिक्षा मंडल के अधिकारियों ने बताया कि परीक्षार्थी अपना अनुक्रमांक (Roll Number) दर्ज कर निम्नलिखित वेबसाइटों— https://cg.results.nic.in, https://cgbse.nic.in एवं https://results.cg.nic.in पर अपना परीक्षा परिणाम देख सकते हैं।

हिन्दुस्थान समाचार / गेवेन्द्र प्रसाद पटेल

Share this story