भाजपा प्रदेश पदाधिकारियों और कोर ग्रुप की आज अहम बैठक

WhatsApp Channel Join Now

रायपुर 12 मई (हि.स.)। भारतीय जनता पार्टी की प्रदेश पदाधिकारियों और कोर ग्रुप की महत्वपूर्ण बैठक आज मंगलवार को राजधानी रायपुर के कुशाभाऊ ठाकरे परिसर स्थित प्रदेश कार्यालय में आयोजित होगी।

बैठक में राष्ट्रीय सह संगठन महामंत्री शिव प्रकाश, क्षेत्रीय संगठन महामंत्री अजय जम्वाल प्रदेशाध्यक्ष किरण सिंह देव , संगठन महामंत्री पवन साय , महामंत्री यशवंत जैन, नवीन मार्कंडेय, सहित सभी प्रमुख पदाधिकारी शामिल होंगे। बैठक के बाद कोर ग्रुप की बैठक आयोजित की जाएगी, जिसमें प्रदेश के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय और उपमुख्यमंत्री अरुण साव भी मौजूद रहेंगे।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / गेवेन्द्र प्रसाद पटेल

Share this story