छत्तीसगढ़ विधानसभा में उठा पुलिस भर्ती गड़बड़ी का मामला

रायपुर, 18 मार्च (हि.स.)।छत्तीसगढ़ विधानसभा में मंगलवार को प्रश्नकाल के दौरान कांग्रेस के विधायक द्वारिकाधीश यादव ने पुलिस भर्ती गड़बड़ी का मुद्दा उठाते हुए सवाल पूछा।
उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा ने अपने जवाब में बताया कि राजनांदगांव सहित दो स्थानों पर गड़बड़ी की शिकायतें मिली हैं, जबकि बाकी जगह कोई अनियमितता नहीं पाई गई। उन्होंने बताया कि राजनांदगांव में परीक्षा रद्द कर दी गई है और पांच सदस्यीय जांच समिति बनाई गई है, जो 95,000 वीडियो फुटेज की जांच कर रही है।
विधायक द्वारिकाधीश यादव ने कहा- क्या आरक्षक, पुलिस भर्ती कर रहे हैं।पुलिस भर्ती में गड़बड़ी के लिए बड़े अफसर जिम्मेदार हैं। इस मामले की सीबीआई जांच होनी चाहिए। उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा ने कहा- कांग्रेस शासन के समय जो भर्ती नहीं हो सकी हमारी सरकार ने किया। जहां गड़बड़ी सामने आई वहां हमारी सरकार ने कार्रवाई की। पुलिस भर्ती परीक्षा में गड़बड़ी सामने आते ही रद्द किया गया। जो पुलिस भर्ती में गड़बड़ी का जिम्मेदार होगा वह जेल जाएगा।
हिन्दुस्थान समाचार / केशव केदारनाथ शर्मा