छत्तीसगढ़ विधानसभा का बजट सत्र आज से, राज्यपाल के अभिभाषण से  शुरु हाेगी शुरुआत

WhatsApp Channel Join Now
छत्तीसगढ़ विधानसभा का बजट सत्र आज से, राज्यपाल के अभिभाषण से  शुरु हाेगी शुरुआत


रायपुर ,23 फ़रवरी (हि.स.)। छत्तीसगढ़ विधानसभा का बजट सत्र आज साेमवार 23 फरवरी से शुरू हो रहा है, जो 20 मार्च 2026 तक चलेगा। बजट सत्र की शुरुआत राज्यपाल रमेन डेका के अभिभाषण से होगी। पहले दिन दिवंगत सदस्यों को श्रद्धांजलि दी जाएगी। विपक्षी दल धर्म स्वातंत्र्य बिल और राज्य की वित्तीय स्थिति पर तीखे तेवर दिखा सकते हैं । बजट सत्र में विष्णु देव साय सरकार को घेरने के लिए विपक्ष ने रणनीति बनाई है।

उल्लेखनीय है कि बजट सत्र में कुल 15 बैठकें आयोजित होंगी। छत्तीसगढ़ की विष्णु देव साय सरकार में वित्त मंत्री ओ.पी. चौधरी 24 फरवरी को दोपहर 12:30 बजे वित्तीय वर्ष 2026-27 का बजट प्रस्तुत करेंगे। बजट पर सामान्य चर्चा 26 और 27 फरवरी को होगी। इसके बाद 9 मार्च से 17 मार्च तक विभागवार अनुदान मांगों पर विचार किया जाएगा। 17 मार्च को विनियोग विधेयक प्रस्तुत किया जाएगा और 18 मार्च को उस पर चर्चा व पारित किया जाएगा। यह बजट विष्णु देव साय सरकार का तीसरा बजट होगा।

हिन्दुस्थान समाचार / गेवेन्द्र प्रसाद पटेल

Share this story