छत्तीसगढ़ में रामलाल, रूप सिंह मंडावी और डॉ. ममता साहू को कैबिनेट एवं 15 को राज्य मंत्री का दर्जा

WhatsApp Channel Join Now

रायपुर, 27 अगस्त (हि.स.)। छत्तीसगढ़ सरकार ने गुरुवार को एक बड़ा आदेश जारी करते हुए राज्य के विभिन्न निगम, मंडल, और आयोगों के 18 पदाधिकारियों को मंत्री पद का दर्जा दिया है। इस फैसले के तहत 3 अध्यक्षों को कैबिनेट मंत्री रैंक तथा 15 पदाधिकारियों को राज्य मंत्री का दर्जा मिला है।

सरकार ने छत्तीसगढ़ राज्य अनुसूचित जाति आयोग के अध्यक्ष रामलाल चौहान, छत्तीसगढ़ राज्य अनुसूचित जनजाति आयोग के अध्यक्ष रूप सिंह मंडावी और छत्तीसगढ़ राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष डॉ. ममता साहू को कैबिनेट मंत्री का दर्जा दिया है। अनुसूचित जनजाति आयोग के अध्यक्ष रूप सिंह मंडावी को पहले 29 अक्टूबर 2025 के आदेश में राज्य मंत्री का दर्जा दिया गया था। अब इस आदेश में बदलाव कर उन्हें कैबिनेट मंत्री का दर्जा दिया गया है।

जबकि साय सरकार ने 15 अन्य पदाधिकारियों को राज्य मंत्री का दर्जा दिया है। इनमें गौरी शंकर श्रीवास, आनंद निषाद, राजेश कुमार राजपूत, राजेंद्र नायक, सुधीर गौतम, एजाज मिर्जा बेग, भोजराज देवांगन, प्रभात मिश्रा, सुषमा जेठानी, शशिकांत द्विवेदी, डॉ. जेपी शर्मा, किशोर महानंद, आनंद कुमार तिवारी (राजीव लोचन दास महाराज), वेदराम मनहरे और मंगल दास ठाकुर शामिल हैं।

यह आदेश 27 अगस्त 2026 से लागू माना जाएगा।

----------

हिन्दुस्थान समाचार / केशव केदारनाथ शर्मा

Share this story