पांचवीं की केंद्रीकृत परीक्षा शुरू, पहले दिन 34 विद्यार्थी अनुपस्थित रहे

WhatsApp Channel Join Now
पांचवीं की केंद्रीकृत परीक्षा शुरू, पहले दिन 34 विद्यार्थी अनुपस्थित रहे


धमतरी, 16 मार्च (हि.स.)। जिले के सभी शासकीय और निजी प्राथमिक स्कूलों में 16 मार्च से कक्षा पांचवीं की केंद्रीकृत वार्षिक परीक्षा शुरू हो गई है। पहले दिन गणित विषय की परीक्षा आयोजित की गई। जिसमें पंजीकृत कुल 11437 में 11403 विद्यार्थी उपस्थित रहे। वहीं 34 विद्यार्थी परीक्षा में अनुपस्थित रहे।

सोमवार से कक्षा पांचवीं की केंद्रीकृत परीक्षा शुरू हुई। इस परीक्षा के लिए विकासखंड धमतरी में 274, कुरुद में 220, मगरलोड में 148 एवं नगरी में 338 सहित कुल 980 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। इसके साथ ही परीक्षा के बेहतर संचालन के लिए 144 मुख्य परीक्षा केंद्र भी बनाए गए हैं। शासकीय प्राथमिक शाला गोकुलपुर स्कूल से परीक्षा देकर निकले छात्र करण ढिरी, गणेश मंडावी, उमेश कुमार एवं वैभव ताम्रकार ने बताया कि पेपर बहुत सरल आया था अच्छा बना है। औसत, लघुत्तम समापवर्तक, भागफल एवं जोड़ना-घटाना से प्रश्न पूछा गया था। छात्रा तिलेश्वरी देवांगन ने बताया कि बिल बनाने, जोड़ना और भिन्न से प्रश्न पूछा गया था। इसके साथ ही चांदा से कोण बनाने का प्रश्न पूछा गया था।

हिन्दुस्थान समाचार / रोशन सिन्हा

Share this story