मुख्य अभियंता एस. मिंज ने किया बांगो बांध का निरीक्षण, चक्रवात ‘अर्नब’ को लेकर तैयारियों का लिया जायजा

WhatsApp Channel Join Now
मुख्य अभियंता एस. मिंज ने किया बांगो बांध का निरीक्षण, चक्रवात ‘अर्नब’ को लेकर तैयारियों का लिया जायजा


कोरबा, 28 अक्टूबर (हि. स.)। चक्रवाती तूफान ‘अर्नब’ के संभावित प्रभाव और भारी वर्षा की आशंका को देखते हुए मिनीमाता हसदेव बांगो परियोजना के अधिकारियों ने आज बांध की सुरक्षा और आपात परिस्थितियों से निपटने की तैयारियों का जायजा लिया। इसी क्रम में मुख्य अभियंता, मिनीमाता हसदेव बांगो परियोजना, बिलासपुर, एस. मिंज ने बुधवार को बांगो बांध का निरीक्षण किया।

उन्होंने प्रतिकूल मौसम की स्थिति में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर की गई तैयारियों का अवलोकन किया और मौके पर तैनात अधिकारियों एवं कर्मचारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

निरीक्षण के दौरान मुख्य अभियंता ने संभावित भारी वर्षा के मद्देनजर बांध की सुरक्षा से संबंधित व्यवस्थाओं की समीक्षा की। उन्होंने अधिकारियों और कर्मचारियों को सतर्कता के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन करने तथा किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए तैयार रहने के निर्देश दिए। उन्होंने सुरक्षा संबंधी आवश्यक उपायों पर विशेष ध्यान देने और ड्यूटी के दौरान जिम्मेदारी एवं सजगता बनाए रखने पर जोर दिया।

चक्रवाती तूफान के प्रभाव से मौसम में बदलाव और भारी वर्षा की संभावना को देखते हुए बांध जैसे महत्वपूर्ण जल संसाधन केंद्रों पर सतर्कता बरतना आवश्यक है। ऐसे में अधिकारियों द्वारा किया गया निरीक्षण सुरक्षा तैयारियों की समीक्षा और मैदानी अमले को आवश्यक दिशा-निर्देश देने की दृष्टि से महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

निरीक्षण के दौरान कार्यपालन अभियंता एस.के. भारती सहित अन्य अभियंता और कर्मचारी उपस्थित रहे। अधिकारियों ने मौसम की संभावित प्रतिकूल परिस्थितियों को ध्यान में रखते हुए आवश्यक सतर्कता बरतने और सुरक्षा संबंधी निर्देशों का पालन सुनिश्चित करने पर जोर दिया।

बांगो बांध कोरबा जिले की महत्वपूर्ण जल परियोजनाओं में शामिल है। चक्रवात ‘अर्नब’ के संभावित प्रभाव के बीच बांध की सुरक्षा व्यवस्था और अधिकारियों की तैयारियों पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है।

हिन्दुस्थान समाचार / हरीश तिवारी

Livevns.news Desk
Livevns.news Desk

768476 Articles

Share this story