पिकअप पलटने से मवेशियों के अवैध तस्करी का खुला राज

WhatsApp Channel Join Now
पिकअप पलटने से मवेशियों के अवैध तस्करी का खुला राज


धमतरी, 08 सितंबर (हि.स.)। पिकअप में भरकर मवेशियों को अवैध ढंग से ओड़िशा-नवरंगपुर तस्करी किया जा रहा था, लेकिन पिकअप पलटन से तस्करी का राज खुल गया। पुलिस ने इस मामले में तीन लोगाें को गिरफ्तार कर पांच भैंस व वाहन को जब्त कर कार्रवाई की है।

एएसपी शैलेन्द्र पांडेय से मिली जानकारी के अनुसार सात सितंबर की रात एक बजे नगरी पुलिस को खबर मिली कि मवेशियों से भरा एक पिकअप कर्राघाटी के पास पलट गई है। पुलिस मौके पर पहुंची तो पिकअप में पांच भैस को भरकर ले जाया जा रहा था। पुलिस ने मवेशियों के अवैध तस्करी कर रहे तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। वहीं पांच भैस व पिकअप वाहन को जब्त कर पुलिस ने कार्रवाई की है। मवेशियों को पाइकभाठा से भरकर लाया जा रहा था, इसे ओड़िशा-नवरंगपुर सप्लाई किया जा रहा था। मवेशियों के अवैध तस्करी का मुख्य सरगना पाइकभाठा निवासी ओंकार कुर्रे है। पुलिस ने इसे गिरफ्तार कर कार्रवाई की है।

हिन्दुस्थान समाचार / रोशन सिन्हा

Share this story