बलरामपुर : भैंसों को क्रूरतापूर्वक ले जाते दो आरोपित गिरफ्तार

WhatsApp Channel Join Now
बलरामपुर : भैंसों को क्रूरतापूर्वक ले जाते दो आरोपित गिरफ्तार


बलरामपुर : भैंसों को क्रूरतापूर्वक ले जाते दो आरोपित गिरफ्तार


बलरामपुर, 03 अगस्त (हि.स.)।बलरामपुर जिले के बसंतपुर थाना क्षेत्र में मवेशियों को कथित रूप से क्रूरतापूर्वक ले जाने के मामले में पुलिस ने आज सोमवार दो आरोपितों को गिरफ्तार किया। पुलिस ने उनके कब्जे से दो भैंस बरामद कर पशु क्रूरता निवारण अधिनियम सहित संबंधित धाराओं के तहत कार्रवाई की है।

पुलिस के अनुसार 2 अगस्त को मुखबिर से सूचना मिली थी कि कुछ लोग मवेशियों को मारते-पीटते हुए बूचड़खाने की ओर ले जा रहे हैं। सूचना पर पुलिस टीम मौके पर पहुंची और दो व्यक्तियों को दो भैंसों के साथ पकड़ा। पूछताछ में उन्होंने अपना नाम अमन यादव (20वर्ष ) निवासी बनारस और सिकंदर (20वर्ष ) निवासी सईदपुर, गाजीपुर, उत्तर प्रदेश बताया।

पुलिस ने दोनों भैंसों को बरामद कर जब्त किया और आरोपितों के खिलाफ पशु क्रूरता निवारण अधिनियम 1960 की धारा 11 तथा छत्तीसगढ़ कृषक पशु परीक्षण निवारण अधिनियम 2004 की संबंधित धाराओं के तहत अपराध दर्ज किया।

दोनों आरोपितों को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायालय के समक्ष पेश किया गया। पुलिस के अनुसार अमन यादव के खिलाफ बसंतपुर थाने में इससे पहले भी पशु क्रूरता अधिनियम के तहत अपराध दर्ज है।

हिन्दुस्थान समाचार / विष्णु पांडेय

Share this story