कोरबा : कार और माेटरसाइकिल में जोरदार भिड़ंत, दाे की मौके पर मौत, तीन गंभीर रूप से घायल

WhatsApp Channel Join Now
कोरबा : कार और माेटरसाइकिल में जोरदार भिड़ंत, दाे की मौके पर मौत, तीन गंभीर रूप से घायल


कोरबा, 12 अगस्त (हि. स.)। कोरबा जिले में आज बुधवार दोपहर एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ है। पाली थाना क्षेत्र के चैतमा स्थित डिस्पोजल फैक्ट्री के पास तेज रफ्तार कार और माेटरसाइकिल की आमने-सामने की जोरदार भिड़ंत हो गई। हादसे में माेटरसाइकिल सवार दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि तीन अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।

जानकारी के अनुसार, माेटरसाइकिल पर तीन लोग सवार थे। टक्कर इतनी भीषण थी कि दो युवकों ने घटनास्थल पर ही दम तोड़ दिया, जबकि तीसरे की हालत गंभीर बताई जा रही है। वहीं कार में सवार दो लोग भी घायल हुए हैं। बताया जा रहा है कि कार में एक महिला मरीज भी सवार थी। कार सवार रायपुर से इलाज कराकर मनेन्द्रगढ़ की ओर लौट रहे थे, तभी चैतमा के पास यह हादसा हो गया।

हादसा इतना जबरदस्त था कि माेटरसाइकिल के परखच्चे उड़ गए और उसके टुकड़े सड़क पर दूर-दूर तक फैल गए। दुर्घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय लोगों ने तत्काल पुलिस और एम्बुलेंस को सूचना दी। इसके बाद घायलों को तुरंत कटघोरा प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद हालत गंभीर होने पर उन्हें मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया। मृतकों की पहचान कराने में जुटी पुलिस फिलहाल, मृतकों और घायलों की पहचान नहीं हो सकी है। घटना की सूचना मिलते ही चैतमा चौकी पुलिस मौके पर पहुंची और पहचान कराने के साथ आगे की कार्रवाई में जुट गई है।

हिन्दुस्थान समाचार/ हरीश तिवारी

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / हरीश तिवारी

Share this story