आईटीआई बस्तर में पांच अगस्त को कैंपस अप्रेंटिसशिप प्लेसमेंट ड्राइव

WhatsApp Channel Join Now
आईटीआई बस्तर में पांच अगस्त को कैंपस अप्रेंटिसशिप प्लेसमेंट ड्राइव


जगदलपुर, 03 अगस्त (हि.स.)। औद्योगिक प्रशिक्षण संस्था बस्तर में युवाओं के लिए रोजगार प्राप्त करने का एक बेहतरीन अवसर के तहत संस्थान परिसर में बुधवार 05 अगस्त को एक विशेष कैंपस अप्रेंटिसशिप प्लेसमेंट ड्राइव का आयोजन किया जा रहा है। यह प्लेसमेंट ड्राइव प्रसिद्ध औद्योगिक संस्थान जिंदल स्टील, मशीनरी डिवीजन (रायपुर) के सौजन्य से आयोजित की जा रही है, जिसमें चयनित युवाओं को अप्रेंटिसशिप के रूप में करियर संवारने का मौका मिलेगा।

इस प्लेसमेंट ड्राइव में मशीनिस्ट, टर्नर और फिटर ट्रेड्स के प्रशिक्षणार्थी हिस्सा ले सकते हैं। इसमें इन संबंधित व्यवसायों में अंतिम वर्ष में अध्ययनरत छात्र-छात्राओं के साथ-साथ पहले से उत्तीर्ण हो चुके अभ्यर्थी भी शामिल होने के लिए पात्र हैं।

आईटीआई बस्तर के प्राचार्य द्वारा क्षेत्र के सभी योग्य प्रशिक्षणार्थियों से अपील की गई है कि वे इस अवसर का अधिक से अधिक लाभ उठाएं। उन्होंने सभी इच्छुक अभ्यर्थियों को नियत तिथि पर अपने समस्त मूल दस्तावेजों और शैक्षणिक अभिलेखों के साथ संस्थान में व्यक्तिगत रूप से उपस्थित होने का आग्रह किया है।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / राकेश पांडे

Share this story