बीजापुर में बच्चों को पोलियो की दो बूंद पिलाकर अभियान का किया शुभारंभ
बीजापुर, 28 जून (हि.स.)। जिला चिकित्सालय बीजापुर में रविवार को राष्ट्रीय सघन पल्स पोलियो अभियान का शुभारंभ आज रविवार काे जनप्रतिनिधियों की उपस्थिति में 0 से 5 वर्ष तक के बच्चों को पोलियो की दो बूंद पिलाकर की गई।
इस अभियान का उद्देश्य जिले के सभी 0 से 5 वर्ष आयु वर्ग के बच्चों को पोलियो की खुराक उपलब्ध कराकर उन्हें पोलियो जैसी गंभीर बीमारी से सुरक्षित रखना है। कार्यक्रम में पार्षद संजय कुमार रिवानी एवं बसंती लींगम सहित मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी, जिला टीकाकरण अधिकारी, विकासखंड चिकित्सा अधिकारी, जिला एवं विकासखंड स्तर के अधिकारी, सुपरवाइजर, चिकित्सा अधिकारी, स्वास्थ्य कर्मचारी, मितानिन तथा आंगनबाड़ी कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
इस अवसर पर अधिकारियों एवं जनप्रतिनिधियों ने जिले के सभी अभिभावकों से अपील की कि वे अपने 0 से 5 वर्ष प्रत्येक बच्चे को पोलियो की खुराक अवश्य पिलाएं एवं पल्स पोलियो अभियान को सफल बनाने में सहयोग करें।
---------------
हिन्दुस्थान समाचार / राकेश पांडे

