कोरबा: प्रदर्शनी के माध्यम से ग्रामीणों को दी गई शासकीय योजनाओं की जानकारी
कोरबा, 10 अक्टूबर (हि. स.)। सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत जिला जनसंपर्क कार्यालय द्वारा शनिवार को शहर के स्मृति उद्यान परिसर में शिविर-सह-प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। इसका उद्देश्य ग्रामीणों और आम नागरिकों तक शासन की योजनाओं तथा जिले में हुए विकास कार्यों की जानकारी पहुंचाना था।
प्रदर्शनी में जिले की विकास योजनाओं, उपलब्धियों और विभिन्न विकास कार्यों से संबंधित जानकारी प्रदर्शित की गई। शिविर में पहुंचे ग्रामीणों को शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं एवं महत्वपूर्ण सूचनाओं से अवगत कराया गया। इस अवसर पर शासन द्वारा प्रकाशित ‘जनमन’ पत्रिका का भी वितरण किया गया।
हिन्दुस्थान समाचार/हरीश तिवारी
---------------
हिन्दुस्थान समाचार / हरीश तिवारी

