भाजपा सोशल मीडिया की बैठक में जन-जन तक संदेश पहुंचाने का किया आह्वान

WhatsApp Channel Join Now
भाजपा सोशल मीडिया की बैठक में जन-जन तक संदेश पहुंचाने का किया आह्वान


जगदलपुर, 31 जुलाई (हि.स.)। भारतीय जनता पार्टी सोशल मीडिया विभाग, बस्तर की प्रथम जिला स्तरीय बैठक शुक्रवार को भाजपा कार्यालय, जगदलपुर में उत्साहपूर्ण वातावरण में सम्पन्न हुई। बैठक में संगठन को डिजिटल माध्यमों पर और अधिक सशक्त, सक्रिय एवं प्रभावी बनाने की रणनीति पर विस्तार से मंथन किया गया।

वरिष्ठ नेताओं ने सोशल मीडिया कार्यकर्ताओं का मार्गदर्शन करते हुए उन्हें संगठन का डिजिटल चेहरा बताते हुए राष्ट्रहित, जनसेवा और विकास के सकारात्मक संदेश को जन-जन तक पहुंचाने का आह्वान किया। बैठक में आगामी संगठनात्मक कार्यक्रमों की रूपरेखा, सोशल मीडिया की कार्ययोजना, कंटेंट समन्वय, प्रशिक्षण, बूथ स्तर तक डिजिटल नेटवर्क को मजबूत करने तथा प्रत्येक कार्यकर्ता की सक्रिय भूमिका को लेकर विस्तार से चर्चा की गई।

अपने संबोधन में जिलाध्यक्ष वेदप्रकाश पाण्डेय ने कहा कि सोशल मीडिया आज संगठन की सबसे बड़ी शक्ति बन चुका है। उन्होंने कहा कि भाजपा का प्रत्येक सोशल मीडिया कार्यकर्ता एक जिम्मेदार डिजिटल योद्धा है, जिसकी सक्रियता से संगठन की आवाज़ घर-घर तक पहुँचती है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से तथ्यपरक, सकारात्मक और जिम्मेदार संवाद के माध्यम से समाज में विश्वास का वातावरण मजबूत करने का आग्रह किया।

जिला उपाध्यक्ष नरसिंह राव ने कहा कि डिजिटल मंचों पर सक्रियता समय की आवश्यकता है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से संगठन के कार्यक्रमों, केंद्र एवं राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं तथा राष्ट्रहित से जुड़े विषयों को प्रभावी ढंग से समाज तक पहुँचाने का आह्वान करते हुए कहा कि सोशल मीडिया का उपयोग सदैव सकारात्मकता और जनजागरण के लिए होना चाहिए।

कार्यक्रम का स्वागत उद्बोधन भाजपा सोशल मीडिया विभाग के जिला संयोजक दिनेश केजी ने दिया। उन्होंने सभी वरिष्ठजनों एवं कार्यकर्ताओं का स्वागत करते हुए कहा कि आज के डिजिटल युग में सोशल मीडिया केवल संवाद का माध्यम नहीं, बल्कि संगठन की विचारधारा, सेवा कार्यों और सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने का सबसे प्रभावशाली मंच है। उन्होंने सभी कार्यकर्ताओं से अनुशासन, समन्वय और सकारात्मक सोच के साथ सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया। बैठक में मंच संचालन सोशल मीडिला के जिला सह संयोजक ब्रिजेश शर्मा ने किया। वहीं आभार प्रदर्शन जिला सह संयोजक रोशन झा ने किया।

बैठक में प्रमुख रूप से जिला उपाध्यक्ष सफीरा साह, अविनाश श्रीवास्तव, प्रकाश झा, शशिनाथ पाठक, नरेंद्र पाण्डेय (बबला), भूपेंद्र दिवान, रोहन घोष, मोरध्वज सेठिया, नरेन्द्र पाण्डेय (भानपुरी) पप्पू चालकी, बृजेश कपूर, विनायक बेहरा, अजय बैरागी, संतोष पांडेय, हरीश जोशी, सोमप्रकाश जोशी, फूल सिंह नायर, उत्तम साहू, जितेन्द्र बाकड़ा, विजय पात्र, लखी यादव, गुड्डराम नाग, प्रितम देवांगन, कुरसोराम कश्यप, खगेश्वर ठाकुर, घनश्याम कश्यप, दीपक कश्यप, मदन सोम, वीर सिंह, नीरज दीवान व अन्य उपस्थित रहे।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / राकेश पांडे

Share this story