विश्व आदिवासी दिवस पर एकजुटता का आह्वान, जिला स्तरीय बैठक में तैयारियों पर मंथन

WhatsApp Channel Join Now
विश्व आदिवासी दिवस पर एकजुटता का आह्वान, जिला स्तरीय बैठक में तैयारियों पर मंथन

विश्व आदिवासी दिवस पर एकजुटता का आह्वान, जिला स्तरीय बैठक में तैयारियों पर मंथन

विश्व आदिवासी दिवस पर एकजुटता का आह्वान, जिला स्तरीय बैठक में तैयारियों पर मंथन

धमतरी, 05 अगस्त (हि.स.)। शहीद वीर नारायण सिंह सामुदायिक भवन में बुधवार को आदिवासी ध्रुव गोंड समाज की जिलास्तरीय बैठक जिलाध्यक्ष माधव सिंह ठाकुर की अध्यक्षता में आयोजित हुई।

बैठक में गंगरेल में आयोजित सामूहिक विवाह कार्यक्रम के आय-व्यय का विवरण समाजजनों के समक्ष प्रस्तुत किया गया तथा 9 अगस्त को नगरी कृषि उपज मंडी परिसर में आयोजित होने वाले जिलास्तरीय विश्व आदिवासी दिवस समारोह में समाज की अधिकाधिक सहभागिता सुनिश्चित करने और व्यापक प्रचार-प्रसार का निर्णय लिया गया। जिला संरक्षक जीवराखन लाल मरई ने बताया कि कार्यक्रम के मुख्य वक्ता दिल्ली विश्वविद्यालय के प्रोफेसर डॉ. जितेंद्र मीणा होंगे, जो आदिवासी समाज की संस्कृति, परंपरा, रीति-रिवाज, गौरवशाली विरासत, संवैधानिक अधिकारों और समाज से जुड़े विभिन्न विषयों पर विचार रखेंगे।

बैठक में आदिवासी ध्रुव गोंड समाज और गोंडवाना समाज के बीच बेहतर समन्वय एवं एकीकरण पर विशेष जोर दिया गया तथा समाज के विरुद्ध अलग संगठन बनाने के प्रयासों की सर्वसम्मति से निंदा की गई। साथ ही अधिकारी-कर्मचारी प्रकोष्ठ के गठन के लिए शासकीय अधिकारियों एवं कर्मचारियों को आवश्यक जिम्मेदारियां सौंपी गईं। बैठक में समाज के पदाधिकारियों, महिला प्रतिनिधियों, युवाओं तथा बड़ी संख्या में समाजजनों ने भाग लिया।

हिन्दुस्थान समाचार / रोशन सिन्हा

Share this story