बस और ट्रक की टक्कर में एक चालक की माैत, बस सवार सभी यात्री बाल-बाल बचे

WhatsApp Channel Join Now


जशपुर, 08 नवंबर (हि.स.)। छत्तीसगढ़ के जशपुर में दीपावली के दिन रविवार सुबह यात्रियों से भरी बस और ट्रक के बीच भिड़ंत हो गई। इस हादसे में ट्रक चालक की मौके पर ही मौत हो गई और वहीं बस में सवार यात्री बाल-बाल बच गए।

यह हादसा एन-43 पर रविवार सुबह 5 बजे के आसपास हुआ। बताया जा रहा है कि रॉयल बस पटना से रायपुर जा रही थी। इसी दौरान कुनकुरी के सलियाटोली में ट्रक से उसकी सीधी टक्कर हो गई।

टक्कर इतनी भीषण थी कि बस और ट्रक के बरखच्चे उड़ गए। वहीं इस हादसे में ट्रक चालक की मौके पर ही मौत हो गई और बस में सवार यात्री सुरक्षित बताए जा रहे हैं। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने बचाव कार्य शुरू कर दिया। आगे की कार्रवाई की जा रही है।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / चन्द्र नारायण शुक्ल

Livevns.news Desk
Livevns.news Desk

774224 Articles

Share this story