बीजापुर से तेलंगाना जा रही बस गुंडम में पलटी, 16 यात्री घायल

WhatsApp Channel Join Now
बीजापुर से तेलंगाना जा रही बस गुंडम में पलटी, 16 यात्री घायल


बीजापुर से तेलंगाना जा रही बस गुंडम में पलटी, 16 यात्री घायल


बीजापुर, 20 सितंबर (हि.स.)। जिले के गुंडम में हुए एक सड़क हादसे में आज रविवार को बीजापुर से तेलंगाना के चेरला जा रही एक यात्री बस पलट गई। इस हादसे में बस में सवार 16 यात्री घायल हो गए हैं।

घायल 16 यात्रियों में से 13 घायलों को बेहतर उपचार के लिए जिला अस्पताल बीजापुर भेजा गया, वहीं तीन घायलों का बासागुड़ा में उपचार जारी है। दुर्घटना की सूचना मिलते ही क्षेत्र में तैनात सीआरपीएफ के जवान तत्काल घटनास्थल पर पहुंचे और राहत एवं बचाव शुरू किया। पुलिस और सुरक्षा बलों की टीम दुर्घटना के कारणों की जानकारी के लिए घटनास्थल का निरीक्षण कर प्रत्यक्षदर्शियों से भी जानकारी ली। दुर्गम एवं संवेदनशील क्षेत्र होने के कारण राहत और बचाव कार्य में सुरक्षा बलों की भूमिका महत्वपूर्ण रही।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / राकेश पांडे

Share this story