धनतेरस पर सराफा बाजार गुलजार, शहर के बाजार में हुई खरीदारी

WhatsApp Channel Join Now
धनतेरस पर सराफा बाजार गुलजार, शहर के बाजार में हुई खरीदारी


धनतेरस पर सराफा बाजार गुलजार, शहर के बाजार में हुई खरीदारी


धनतेरस पर सराफा बाजार गुलजार, शहर के बाजार में हुई खरीदारी


धनतेरस पर सराफा बाजार गुलजार, शहर के बाजार में हुई खरीदारी


धमतरी, 06 नवंबर (हि.स.)। दीपावली पर्व को लेकर शहर के बाजार में जमकर खरीदी-बिक्री हुई। सराफा, कपड़ा, आटो मोबाइल, बर्तन दुकानों में देर शाम तक खरीदी होती रही। सराफा व्यवसाय में लगभग 10 करोड़ के बिजनेस का अनुमान है। शाम को घर, दुकान के सामने 13 दीये जलाकर धन के देवता कुबेर से सुख समृध्दि की कामना की गई। बच्चों ने पटाखे फोड़कर खुशियां मनाई।

पौराणिक मान्यता के चलते धनतेरस के दिन सोने-चांदी, पीतल, तांबा खरीदने से आयु तथा धान बढ़ता है। धनतेरस के दिन चांदी के सिक्के, पीतल, कांसे के बर्तन, वाहन खरीदने की इसी मान्यता के चलते लोगों ने खूब खरीददारी की। शास्त्रों की मान्यता के चलते इस बार भी स्कूली छात्रों से लेकर बड़ों ने मां लक्ष्मी के चित्र वाले सिक्कों की खरीददारी की। बच्चों ने पांच ग्राम के सिक्कों की खरीददारी की। नेकलेस, सोने के कंगन, मंगलसूत्र, सोने की अंगूठी, सोने व चांदी के सिक्के खूब बिके। बीते कई महीने से सोने के भाव में उतार-चढ़ाव का सिलसिला चल रहा है। इसका असर व्यवसाय पर पड़ा है। सूपा-टोकरी की पूछ परख गोवर्धन पूजा की तैयारी के लिए लोग सूपा-टोकरी, तेंदू की लाठी, शकरकंद, कोचई, कुम्हड़ा, मोरपंख व अन्य त्योहारी सामान खरीदने व्यस्त दिखे। ग्रामीण क्षेत्रों से खरीददारी करने पहुंचे लोगों की भीड़ सूपा, टोकरी बेचने वालों के पास ज्यादा दिखी। ग्वालिन घर आंगन को जगमग रोशनी से सजाने इन लोगों ने दीयों की खूब खरीदारी की। दीप पर्व में सबसे ज्यादा मिठाई की बिक्री होती है। ज्यादातर लोग परंपरागत मिठाई में चमचम, लड्डू, काजू कतली, मैसूर पाक, गुलाब जामुन, चूरमा, नारियल बर्फी, नारियल पेड़ा खरीदते हैं। इस बार विशेष मिठाई के रूप में मेवा लडू, अंजीर बर्फी बनाई गई है, जो लोगों को काफी पसंद आ रही है। धनतेरस में बर्तनों में। लगभग 40 लाख तक का व्यवसाय हुआ। इसी तरह आटो मोबाइल में भी लगभग दो करोड़ से अधिक का बिजनेस हुआ।

हिन्दुस्थान समाचार / रोशन सिन्हा

Livevns.news Desk
Livevns.news Desk

773680 Articles

Share this story