बजट आम जनता की अपेक्षाओं पर खरा नहीं उतरा: जय सिंह अग्रवाल

WhatsApp Channel Join Now
बजट आम जनता की अपेक्षाओं पर खरा नहीं उतरा: जय सिंह अग्रवाल


बजट आम जनता की अपेक्षाओं पर खरा नहीं उतरा: जय सिंह अग्रवाल


कोरबा, 24 फरवरी (हि. स.)। राज्य सरकार द्वारा प्रस्तुत बजट पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए पूर्व मंत्री एवं वरिष्ठ कांग्रेस नेता जय सिंह अग्रवाल ने इसे आम जनता की उम्मीदों पर खरा उतरने में असफल बताया है। उन्होंने कहा कि बजट में किसानों, युवाओं, कर्मचारियों तथा मध्यम वर्ग के लिए कोई ठोस और प्रभावी प्रावधान नजर नहीं आता।

अग्रवाल ने कहा कि सरकार ने बजट भाषण में बड़े-बड़े दावे किए हैं, किंतु जमीनी स्तर पर राहत प्रदान करने वाले ठोस कदमों का अभाव स्पष्ट दिखाई देता है। प्रदेश में बढ़ती महंगाई, बेरोजगारी और आर्थिक चुनौतियों के बीच जनहितकारी योजनाओं को प्राथमिकता मिलनी चाहिए थी, लेकिन प्रस्तुत बजट में ऐसी कोई स्पष्ट दिशा नहीं दिखती।

उन्होंने कहा कि किसानों की आय वृद्धि, युवाओं को रोजगार उपलब्ध कराने तथा शहरी एवं ग्रामीण आधारभूत संरचना को सुदृढ़ करने के लिए ठोस वित्तीय प्रावधान आवश्यक थे। साथ ही, जिन वादों के आधार पर सरकार सत्ता में आई, उनका भी बजट में समुचित उल्लेख नहीं किया गया।

पूर्व मंत्री ने आरोप लगाया कि कुल मिलाकर यह बजट जनभावनाओं से दूर और केवल घोषणाओं तक सीमित नजर आता है।

हिन्दुस्थान समाचार / हरीश तिवारी

Share this story