भिलाई इस्पात संयंत्र का अतिक्रमण पर सख्त प्रहार, अवैध कब्जे हटाए, बिजली कनेक्शन भी काटे

WhatsApp Channel Join Now
भिलाई इस्पात संयंत्र का अतिक्रमण पर सख्त प्रहार, अवैध कब्जे हटाए, बिजली कनेक्शन भी काटे


भिलाई, 23 जून (हि.स.)। भिलाई इस्पात संयंत्र के प्रवर्तन विभाग द्वारा टाउनशिप क्षेत्र में आजअनाधिकृत कब्जों एवं सड़क अतिक्रमण के विरुद्ध विशेष अभियान चलाकर विभिन्न स्थानों पर प्रभावी कार्रवाई की गई।

अभियान के तहत सेक्टर-6 मार्केट चौक तथा आसपास के क्षेत्रों का निरीक्षण कर सड़क किनारे सामग्री फैलाकर व्यवसाय संचालित करने वाले व्यक्तियों द्वारा किए गए अतिक्रमण हटवाए गए। इस दौरान छह अस्थायी शेड भी हटाए गए। संबंधित व्यक्तियों को भविष्य में सार्वजनिक मार्गों पर सामग्री न फैलाने तथा यातायात में बाधा उत्पन्न न करने की सख्त चेतावनी दी गई।

प्रवर्तन विभाग ने स्पष्ट किया है कि, टाउनशिप के अन्य प्रमुख चौकों, बाजार क्षेत्रों और मुख्य मार्गों पर भी इसी प्रकार की कार्रवाई लगातार जारी रहेगी। नागरिकों से अपील की गई है कि वे सार्वजनिक स्थलों, चौक-चौराहों और मुख्य मार्गों पर किए गए अतिक्रमण तथा अनाधिकृत रूप से रखे गए ठेले स्वेच्छा से हटा लें और स्वच्छ, सुरक्षित एवं सुव्यवस्थित टाउनशिप के निर्माण में सहयोग करें।

हिन्दुस्थान समाचार / गायत्री प्रसाद धीवर

Share this story