कोरबा में 22 काे होगा ब्राह्मण युवक-युवती परिचय सम्मेलन, प्रमोद दुबे होंगे मुख्य अतिथि
कोरबा, 21 नवंबर (हि. स.)। परशुराम ब्राह्मण समाज, कोरबा के तत्वावधान में ब्राह्मण युवक-युवती परिचय सम्मेलन का आयोजन 22 नवंबर, रविवार को किया जाएगा। सामाजिक एकता, समरसता और युवक-युवतियों को वैवाहिक परिचय का बेहतर अवसर उपलब्ध कराने के उद्देश्य से आयोजित इस सम्मेलन में समाज के लोगों की सहभागिता रहेगी।
कार्यक्रम में रायपुर के पूर्व महापौर प्रमोद दुबे मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे, जबकि अध्यक्षता जिला पंचायत सारंगढ़ के अध्यक्ष संजय कुमार पांडेय करेंगे। विशिष्ट अतिथि के रूप में छत्तीसगढ़ राज्य ग्रामीण विकास बैंक, रायपुर के देवेंद्र कुमार पांडेय, दीप्ति दुबे और परशुराम ब्राह्मण समाज, कोरबा के अध्यक्ष बी.के. शुक्ला उपस्थित रहेंगे।
सम्मेलन के माध्यम से समाज के युवक-युवतियों को एक-दूसरे से परिचित होने और परिवारों के बीच संवाद स्थापित करने का अवसर मिलेगा। इससे योग्य जीवनसाथी के चयन में मदद मिलने के साथ ही सामाजिक एकजुटता और आपसी सद्भाव को भी बढ़ावा मिलेगा।
कार्यक्रम का आयोजन सुबह 10 बजे से परशुराम विश्व भवन, महाराणा प्रताप चौक, बुधवारी, कोरबा में होगा। परशुराम ब्राह्मण समाज ने समाज के सभी सदस्यों, अभिभावकों और युवक-युवतियों से अधिक से अधिक संख्या में शामिल होकर सम्मेलन को सफल बनाने की अपील की है।
हिन्दुस्थान समाचार/ हरीश तिवारी
---------------
हिन्दुस्थान समाचार / हरीश तिवारी

