बूथ विजय संकल्प अभियान के तहत हमारे कार्यकर्ता घर-घर जाएंगे: रणविजय सिंह जूदेव…….हर भाजपा कार्यकर्ता जानता है बूथ जीतो – चुनाव जीतो का मूल मंत्र

WhatsApp Channel Join Now

रायगढ़ , 3 अप्रैल (हि.स.)।लोकसभा चुनाव में तैयारियों को लेकर सत्तारूढ़ भाजपा कोई भी कसर नहीं छोड़ना चाहती है। पार्टी ने हर बूथों पर फोकस करते हुए बूथ विजय संकल्प अभियान के तहत सभी बूथों पर कार्यकर्ताओं एवं शक्ति केन्द्र के नेताओं को कमर कसने बोल दिया गया है। हम अपने नेताओं और कार्यकर्ताओं के माध्यम से घर-घर जाने की तैयारी में है। यह बात रायगढ़ लोकसभा चुनाव समन्वयक राजासाहब रणविजय सिंह जूदेव ने कही है।

पूर्व राज्य सभा सांसद व रायगढ़ लोकसभा चुनाव समन्वयक राजासाहब रणविजय सिहं जूदेव राजासाहब ने बुधवार को बताया कि रायगढ़ में लोकसभा चुनाव के मद्देनजर भारतीय जनता पार्टी पिछले चुनाव में हारे हुए पोलिंग बूथ सहित सभी बूथों पर फोकस कर अपनी स्थिति मजबूत करने में लगी है। पार्टी के वरिष्ठ नेताओं ने बीते दिनों से बूथ विजय संकल्प अभियान के तहत हर एक बूथ पर पहुंचकर कार्यकर्ताओं के अंदर जोश भरने का काम कर रहे है। दरअसल, पिछले चुनाव में बीजेपी ने जिन पोलिंग बूथ पर कमजोर प्रदर्शन किया था। अब उन बूथों को मजबूत करने के लिए स्थानीय नेता पूरी ताकत झोंक रहे है।

लोकसभा चुनाव की तैयारियों को लेकर रायगढ़ लोकसभा समन्वयक रणविजय सिंह राजा साहब ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी बूथ लेवल पर अपने कार्यक्रम करती है। हर कार्यकर्ता जानता है कि बूथ जीतो – चुनाव जीतो के मूल मन्त्र को, हमारे बूथ विजय संकल्प अभियान के तहत सभी बूथों पर सक्रिय कार्यकर्ता घर – घर पहुंचेगे। हमारे सारे वरिष्ठ नेता एक-एक बूथ पर पहुंचेगे। केन्द्र सरकार की उपब्धियों, जनकल्याणकारी योजनाओं, सहित विश्व पटल पर भारत की बढती शाख को व देश को मोदी जैसे नेता की जरूरत है। इस बात को जन-जन तक पहुचाना है साथ ही यह भी बताना है कि अब मोदी के टक्कर के नेता विपक्ष मे कोई बचा नही है। मैं प्रत्येक बूथ के कार्यकर्ताओं कों भाजपा वोट प्रतिशत को लक्ष्य बनाकर बढ़ाने का अपील करता हूॅ।

हिन्दुस्थान समाचार/ रघुवीर प्रधान

हमारे टेलीग्राम ग्रुप को ज्‍वाइन करने के लि‍ये  यहां क्‍लि‍क करें, साथ ही लेटेस्‍ट हि‍न्‍दी खबर और वाराणसी से जुड़ी जानकारी के लि‍ये हमारा ऐप डाउनलोड करने के लि‍ये  यहां क्लिक करें।

Share this story