जंगल में एक युवक का शव पेड़ पर फांसी के फंदे से लटका मिला

WhatsApp Channel Join Now
जंगल में एक युवक का शव पेड़ पर फांसी के फंदे से लटका मिला


जगदलपुर, 02 नवंबर (हि.स.)। जिले के बड़ांजी थाना क्षेत्र के टांडपाल जंगल में एक युवक का शव पेड़ पर फांसी के फंदे से लटका हुआ मिला। आज साेमवार सुबह जंगल में शव मिलने की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंचकर घटनास्थल का निरीक्षण किया। पुलिस ने शव को नीचे उतरवाकर अपने कब्जे में लिया और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

फिलहाल युवक की मौत के कारणों का पता नहीं चल पाया है। पुलिस के साथ फॉरेंसिक टीम भी घटनास्थल पर पहुंचकर संभावित पहलुओं पर जांच कर रही है। बड़ांजी पुलिस के अनुसार मृतक की पहचान पलवा नवागांव निवासी करन के रूप में हुई है।

मिली जानकारी के अनुसार जंगल में शव देखे जाने के बाद इसकी सूचना पुलिस को दी गई। कुछ ही देर में यह खबर आस-पास के इलाकों में फैल गई, जिसके बाद घटनास्थल पर लोगों की भीड़ जुटने लगी। घटना की गंभीरता को देखते हुए बड़ांजी थाना पुलिस तत्काल मौके पर पहुंचकर घटनास्थल का निरीक्षण किया और आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी की। युवक की पहचान होने के बाद उसके परिजनों को भी घटना की जानकारी दी गई।

पुलिस जल्दबाजी में किसी निष्कर्ष पर पहुंचने के बजाय जांच और पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई करने की बात कह रही है। पुलिस मृतक के परिजनों और परिचितों से भी पूछताछ करेगी, ताकि करन की हालिया गतिविधियों और परिस्थितियों के बारे में जानकारी मिल सके।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / राकेश पांडे

Livevns.news Desk
Livevns.news Desk

771321 Articles

Share this story