जांजगीर-चांपा में डबरी में मिला अज्ञात युवक का शव, हत्या की आशंका

WhatsApp Channel Join Now
जांजगीर-चांपा में डबरी में मिला अज्ञात युवक का शव, हत्या की आशंका


जांजगीर-चांपा, 06 जुलाई (हि. स.)। जिले के चांपा थाना क्षेत्र अंतर्गत हनुमान धारा के पास आज साेमवार सुबह एक अज्ञात युवक का शव मिला है। शव लगभग दो से तीन दिन पुराना होने के कारण चेहरा पहचान में नहीं आ रहा है। पुलिस ने प्रथम दृष्टया हत्या की आशंका जताई है और मामले की जांच शुरू कर दी है।

जानकारी के अनुसार, वन विभाग के बीट गार्ड ने हनुमान धारा के पास एक डबरीनुमा स्थान पर पानी में शव पड़ा देखा। उन्होंने तत्काल चांपा पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस टीम ने शव को बाहर निकाला और जांच-पड़ताल शुरू की।

मृतक की पहचान अभी तक नहीं हो पाई है। उसकी उम्र लगभग 35 से 40 वर्ष बताई जा रही है। शव काले रंग के कपड़े पहने हुए था, कमर में भूरे रंग की बेल्ट और गले में दुपट्टे जैसा कपड़ा मिला है। पुलिस को आशंका है कि युवक की हत्या कर शव को यहां फेंका गया होगा। शव को पोस्टमार्टम के लिए बीडीएम अस्पताल भेजा गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के सही कारणों का खुलासा हो पाएगा। पुलिस ने मृतक की पहचान सुनिश्चित करने के लिए सभी थाना प्रभारियों और सीमावर्ती थानों को शव की तस्वीरें भेजी हैं।

हिन्दुस्थान समाचार/ लालिमा शुक्ला पुरोहित

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / LALIMA SHUKLA PUROHIT

Share this story