कोटरी नदी के बेचाघाट में रेत के टीले से टकराकर नाव पलटी

WhatsApp Channel Join Now
कोटरी नदी के बेचाघाट में रेत के टीले से टकराकर नाव पलटी


कांकेर, 09 अगस्त (हि.स.)। जिले के छोटे बेठिया थाना क्षेत्र के कोटरी नदी के बेचाघाट में सवारियों से भरी एक नाव आज रविवार सुबह अचानक रेत के टीले से टकराकर पलट गई। नाव में उस वक्त करीब 12 लोग सवार थे। नाव पलटते ही मौके पर अफरा-तफरी मच गई। हालांकि ग्रामीणों की तत्परता से बड़ा हादसा टल गया।

आस-पास मौजूद ग्रामीणों ने तुरंत नदी में पहुंचकर नाव में सवार सभी 12 लोगों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया। घटना में किसी के हताहत होने की जानकारी सामने नहीं आई है। बताया जा रहा है कि नदी में रेत का टीला होने के कारण नाव उससे टकरा गई, जिसके बाद संतुलन बिगड़ने से नाव पलट गई। घटना की जानकारी मिलते ही स्थानीय स्तर पर भी हलचल बढ़ गई। फिलहाल सभी लोगों के सुरक्षित होने से राहत की स्थिति है।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / राकेश पांडे

Share this story