जांजगीर में मानव एकता दिवस पर रक्तदान शिविर आयोजित

WhatsApp Channel Join Now
जांजगीर में मानव एकता दिवस पर रक्तदान शिविर आयोजित


जांजगीर में मानव एकता दिवस पर रक्तदान शिविर आयोजित


जांजगीर चांपा, 24 अप्रैल (हि. स.)। जांजगीर में मानव एकता दिवस के अवसर पर संत निरंकारी चैरिटेबल फाउंडेशन द्वारा रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी आज शुक्रवार 24 अप्रैल को आयोजित इस शिविर का मुख्य उद्देश्य थैलिसिमिया से ग्रसित बच्चों और जिला अस्पताल जांजगीर में भर्ती जरूरतमंद मरीजों को समय पर रक्त उपलब्ध कराना रहा।

शिविर का आयोजन संत निरंकारी चैरिटेबल फाउंडेशन जांजगीर के तत्वावधान में किया गया, जिसके संस्थापक परस बजाज (डायमंड क्लॉथ) हैं। इस आयोजन में संतोष खत्री और अमन बजाज सहित अन्य सहयोगियों की महत्वपूर्ण भूमिका रही। शिविर पूरी तरह जिला अस्पताल जांजगीर की विशेष टीम की निगरानी में संपन्न कराया गया, जिससे रक्तदान की प्रक्रिया सुरक्षित और व्यवस्थित ढंग से पूरी हो सके।

आयोजकों ने बताया कि शिविर में एकत्रित किया गया समस्त रक्त जिला अस्पताल में ही जरूरतमंद मरीजों के लिए उपयोग किया जाएगा, जिससे आपात स्थिति में मरीजों को राहत मिल सके। इस अवसर पर कचहरी चौक राजा समिति के सदस्यों ने भी सक्रिय भागीदारी निभाई और रक्तदान कर मानव सेवा का संदेश दिया।

वहीं, जिला मीडिया प्रभारी भाजपा राकेश रूपवानी ने भी शिविर में पहुंचकर रक्तदान किया और लोगों से इस तरह के सामाजिक कार्यों में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेने की अपील की। शिविर के माध्यम से मानव एकता, सेवा और सहयोग की भावना को मजबूत करने का संदेश दिया गया।

हिन्दुस्थान समाचार/ लालिमा शुक्ला पुरोहित

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / LALIMA SHUKLA PUROHIT

Share this story