जगदलपुुर : करीतगांव में पर्यावरण जागरूकता के लिए विकासखंड स्तरीय प्रतियोगिता आयोजित

WhatsApp Channel Join Now
जगदलपुुर : करीतगांव में पर्यावरण जागरूकता के लिए विकासखंड स्तरीय प्रतियोगिता आयोजित


जगदलपुुर, 18 सितंबर (हि.स.)। शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय करीतगांव में पर्यावरण जागरूकता के लिए एनवायरमेंटल एजुकेशन प्रोग्राम एवं यूथ एंड इको क्लब के तत्वावधान में विकासखंड स्तरीय प्रतियोगिता का आयोजन शुक्रवार काे किया गया।

इस वर्ष का विषय “धरती के तापमान को कम करने के वैश्विक प्रयास” रहा। प्रतियोगिता में नारा लेखन, निबंध, कहानी वाचन, भाषण एवं पोस्टर स्पर्धा आयोजित हुई। कक्षा 6वीं से 12वीं तक के विद्यार्थियों को मिडिल, हाई स्कूल और हायर सेकेंडरी तीन समूहों में बांटा गया था। प्रत्येक समूह में प्रथम, द्वितीय व तृतीय पुरस्कार दिए गए।

आयोजन में कोलावल, उलनार, तारापुर, ईरिकपाल, मालगांव, सेजस और करीतगांव के विद्यालयों के विद्यार्थियों ने भाग लिया। विद्यार्थियों ने ओजोन परत संरक्षण, ग्लोबल वार्मिंग और जलवायु परिवर्तन पर रचनात्मक विचार प्रस्तुत किए। प्राचार्य मोनिता पाणिग्राही के नेतृत्व में राजेंद्र कलिहारी, राहुल सिंह ठाकुर, लुप्तेश्वर आचार्य, जागृति गुप्ता, सागरिका गुप्ता सहित समस्त शिक्षकों के सहयोग से कार्यक्रम सम्पन्न हुआ। निर्णायक के रूप में भारती सेठिया, मोहम्मद अकबर खान, मोनिका साहू सहित शिक्षक उपस्थित रहे।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / राकेश पांडे

Share this story