जांजगीर में खड़गे के खिलाफ भाजयुमो का जोरदार प्रदर्शन, प्रधानमंत्री मोदी पर कथित टिप्पणी के विरोध में फूंका पुतला
जांजगीर-चांपा, 26 अक्टूबर (हि. स.)। प्रधानमंत्री भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण देव पत्रकारों से चर्चा करते मोदी के खिलाफ कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे की कथित अमर्यादित टिप्पणी को लेकर भारतीय जनता युवा मोर्चा (भाजयुमो) ने सोमवार को जांजगीर में जोरदार विरोध प्रदर्शन किया।
भाजपा जिलाध्यक्ष अम्बेश जांगड़े के नेतृत्व में भाजयुमो कार्यकर्ताओं ने कचहरी चौक पर खड़गे का पुतला दहन किया और कांग्रेस नेतृत्व के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने प्रधानमंत्री पद की गरिमा का सम्मान करने की मांग करते हुए कांग्रेस नेताओं की कथित बयानबाजी पर कड़ा आक्रोश जताया।
प्रदर्शन में भाजयुमो जांजगीर मंडल अध्यक्ष सोनू यादव सहित बड़ी संख्या में भाजपा और युवा मोर्चा के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता शामिल हुए। कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस के राष्ट्रीय नेतृत्व के खिलाफ नारे लगाते हुए अपनी नाराजगी जाहिर की।
भाजपा नेताओं ने कहा कि लोकतंत्र में राजनीतिक मतभेद और वैचारिक विरोध स्वाभाविक हैं, लेकिन सार्वजनिक जीवन में भाषा की मर्यादा बनाए रखना सभी राजनीतिक दलों की जिम्मेदारी है। प्रधानमंत्री जैसे संवैधानिक पद पर आसीन व्यक्ति के प्रति अपमानजनक भाषा का प्रयोग उचित नहीं है। उन्होंने कहा कि राजनीतिक आलोचना शालीनता और लोकतांत्रिक मूल्यों के दायरे में होनी चाहिए।
भाजपा जिलाध्यक्ष अम्बेश जांगड़े के नेतृत्व में हुए प्रदर्शन के दौरान कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं की कथित अमर्यादित टिप्पणियों पर नाराजगी जताई। भाजपा नेताओं ने आरोप लगाया कि इस तरह की बयानबाजी से देश की राजनीतिक संस्कृति और लोकतांत्रिक मर्यादाओं को नुकसान पहुंचता है। उन्होंने कांग्रेस नेतृत्व से सार्वजनिक मंचों पर संयमित और सम्मानजनक भाषा का प्रयोग करने की मांग की।
भाजयुमो कार्यकर्ताओं ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रति किसी भी प्रकार की अपमानजनक टिप्पणी का विरोध किया जाएगा। इसी क्रम में जांजगीर के कचहरी चौक पर मल्लिकार्जुन खड़गे का पुतला दहन कर विरोध दर्ज कराया गया।
इस अवसर पर गुलाब सिंह चंदेल, नंद चौधरी, नंदिनी राजवाड़े, धनंजय सिंह, आशुतोष गोस्वामी, रजनी सत्तू साहू, पंकज अग्रवाल, लक्ष्मी चंद देवांगन, पुष्पेंद्र प्रताप सिंह, राकेश रूपवानी, अनिल शर्मा, पुष्पेंद्र निर्मलकर, देवव्रत उपाध्याय, संतोषी सिंह, दिग्विजय सिंह, अभिषेक पांडे, ललित कश्यप, शिव चमन सिंह ठाकुर, दिनेश राठौर, छबि कश्यप, रोहित कुलदीप यादव, कमल राठौर, चुनीलाल राठौर, गोलू दूबे, प्रदीप राठौर, गजेंद्र सिंह, मनोज सोनवानी, निहाल विश्वकर्मा, लव देवांगन, रितेश राठौर, राहुल सेन, हरि सोनवानी, कालू सेन, रिया यादव, मिंटू कहरा, अजय कौशिक, विजय छत्रपाल, प्रमोद कश्यप और चंद्रकांत रात्रे सहित भाजयुमो जांजगीर मंडल के अनेक कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
हिन्दुस्थान समाचार / LALIMA SHUKLA PUROHIT

