भाजयुमाे ने कांग्रेस के खिलाफ किया प्रदर्शन, खड़गे का पुतला फूंका

WhatsApp Channel Join Now

रायपुर, 26 अक्टूबर (हि.स.)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दिवंगत पिता को लेकर कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे द्वारा दिए गए कथित अपमानजनक बयान पर छत्तीसगढ़ की सियासत गरमा गई है। भाजपा युवा मोर्चा ने राजधानी रायपुर के आजाद चौक में सोमवार को कांग्रेस के खिलाफ प्रदर्शन करते हुए खड़गे का पुतला फूंका। इस दौरान कांग्रेस के खिलाफ जमकर नारेबाजी की गई।

उल्लेखनीय है कि पटना में बिहार के पहले मुख्यमंत्री डॉ. कृष्ण सिंह की 139वीं जयंती के कार्यक्रम के दौरान एक व्यक्ति ने मंच पर खड़े मल्लिकाअर्जुन खड़गे को टोका और कहा कि प्रधानमंत्री मोदी कहीं नहीं जाएंगे। इसके जवाब में कांग्रेस अध्यक्ष ने कथित रूप से अपमानजनक भाषा का इस्तेमाल किया।

इस मामले में छत्तीसगढ़ भाजपा ने सोशल मीडिया पोस्ट पर वीडियो शेयर करते हुए लिखा कि जितनी ज्यादा गालियां मोदी जी को दोगे, कमल का फूल उतना ही बड़ा होकर और खिलकर आसमान तक पहुंचेगा। सासंद संतोष पांडे ने विरोध जताते हुए कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के खिलाफ अभद्र भाषा का इस्तेमाल करना गलत है। उन्होंने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि सभी कांग्रेसी नशे में है।

हिन्दुस्थान समाचार / चन्द्र नारायण शुक्ल

Livevns.news Desk
Livevns.news Desk

767305 Articles

Share this story