स्वामी विवेकानंद की जन्म जयंती के उपलक्ष्य में भाजयुमो द्वारा स्वदेशी संकल्प दौड़ आयोजित

WhatsApp Channel Join Now
स्वामी विवेकानंद की जन्म जयंती के उपलक्ष्य में भाजयुमो द्वारा स्वदेशी संकल्प दौड़ आयोजित


रायपुर, 12 जनवरी (हि.स.)।भारतीय जनता युवा मोर्चा द्वारा केंद्रीय नेतृत्व के आह्वान पर आज 12 सुबह स्वामी विवेकानंद जी की 163वीं जयंती के उपलक्ष्य में स्वदेशी संकल्प दौड़ आयोजित किया गया। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय स्वास्थ्यगत कारणों से इसमें शामिल नहीं सके। यह दौड़ प्रदेश के विभिन्न संभाग मुख्यालयों और शहरों में आयोजित हुई।

स्वदेशी संकल्प दौड़ रायपुर में सुभाष स्टेडियम से विवेकानंद सरोवर बूढ़ा तालाब तक आयोजित किया गया । जिसमें बड़ी संख्या में भाजपा के मंत्री नेता कार्यकर्ता भी शामिल हें। इस बीच स्कूली बच्चे और आमजन भी शामिल रहे, ये कार्यक्रम स्वामी विवेकानंद की 163वीं जयंती पर आयोजन किया गया। जिसमें मंत्री टंकराम वर्मा, विधायक अनुज शर्मा, युवा आयोग अध्यक्ष विश्व विजय सिंह तोमर और भाजयुमो अध्यक्ष राहुल टिकरिहा शामिल रहे। साथ ही बड़ी संख्या में भारतीय जनता युवा मोर्चा के सदस्य और स्कूली छात्र छात्राएं भी मौजूद रहे।

मुख्यमंत्री ने दी बधाई -

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने स्वामी विवेकानंद जयंती (12 जनवरी) ‘राष्ट्रीय युवा दिवस’ के अवसर पर प्रदेशवासियों, विशेषकर युवाओं को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं।

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कहा कि स्वामी विवेकानंद युवा शक्ति के अमर प्रेरणास्रोत हैं। उनके ओजस्वी विचारों, मानवता से परिपूर्ण दर्शन ने न केवल भारत, बल्कि सम्पूर्ण विश्व को आत्मविश्वास, सेवा और आध्यात्मिक जागरण की नई दिशा दी।

मुख्यमंत्री साय ने कहा कि स्वामी विवेकानंद का जीवन युवाओं को यह सिखाता है कि आत्मबल, चरित्र और सेवा-भाव से ही राष्ट्र का निर्माण होता है। उनके विचार आज भी युवाओं को आत्मनिर्भर, कर्तव्यनिष्ठ और राष्ट्रहित में समर्पित बनने के लिए प्रेरित करते हैं।

मुख्यमंत्री ने कहा कि छत्तीसगढ़ के लिए यह विशेष गौरव का विषय है कि स्वामी विवेकानंद जी के जीवनकाल का एक महत्वपूर्ण समय राजधानी रायपुर में व्यतीत हुआ। उनसे जुड़ी स्मृतियाँ न केवल रायपुर की सांस्कृतिक पहचान को समृद्ध करती हैं, बल्कि प्रदेशवासियों को निरंतर प्रेरणा भी प्रदान करती हैं।

हिन्दुस्थान समाचार / केशव केदारनाथ शर्मा

Share this story