अंबिकापुर : नारी शक्ति वंदन अधिनियम का समर्थन, भाजयुमो के हस्ताक्षर अभियान में उमड़ा जनसैलाब

WhatsApp Channel Join Now
अंबिकापुर : नारी शक्ति वंदन अधिनियम का समर्थन, भाजयुमो के हस्ताक्षर अभियान में उमड़ा जनसैलाब


अंबिकापुर : नारी शक्ति वंदन अधिनियम का समर्थन, भाजयुमो के हस्ताक्षर अभियान में उमड़ा जनसैलाब


अंबिकापुर, 16 अप्रैल (हि.स.)। भारतीय जनता युवा मोर्चा (भाजयुमो) के प्रदेश अध्यक्ष राहुल योगराज टिकरिया के आह्वान और भाजपा जिला अध्यक्ष भारत सिंह सिसोदिया के मार्गदर्शन में सरगुजा की नारी शक्ति ने एक नया इतिहास रचा है। भाजयुमो जिला अध्यक्ष निशांत सिंह (सोलू) के नेतृत्व में स्थानीय पी.जी. कॉलेज ऑडिटोरियम में 'नारी शक्ति वंदन' अधिनियम के समर्थन में एक विशाल हस्ताक्षर अभियान आयोजित किया गया। इस ऐतिहासिक कार्यक्रम में शहर और जिले की महिलाओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और हस्ताक्षर कर महिला आरक्षण व सशक्तीकरण के इस नए कानून के प्रति अपना अटूट विश्वास जताया।

कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य महिलाओं को राजनीति और समाज की मुख्यधारा में उनकी सशक्त भागीदारी सुनिश्चित करने वाले इस अधिनियम के प्रति जागरूक करना था। अभियान के दौरान उपस्थित वक्ताओं ने केंद्र सरकार के इस कदम की सराहना करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में पारित यह अधिनियम देश की आधी आबादी को उनका वास्तविक हक दिलाने की प्रतिबद्धता का जीवंत प्रतीक है। भारी संख्या में जुटी महिलाओं ने यह स्पष्ट कर दिया कि वे न केवल महिला नेतृत्व की पक्षधर हैं, बल्कि देश के नवनिर्माण में अपनी 33 प्रतिशत भागीदारी का स्वागत भी करती हैं।

इस दौरान युवा मोर्चा के पदाधिकारियों ने जोर देकर कहा कि यह कानून सशक्त राष्ट्र की नींव रखेगा, जहाँ महिलाएं नीति-निर्धारण में प्रत्यक्ष भूमिका निभाएंगी। इस गरिमामयी अवसर पर प्रिया सिंह, अनीश सिंह, अविनाश मंडल, ऋषु अंबष्ट, शुभम सिंह भदौरिया, रवजोत सिंह, अनुराग शुक्ला, प्रीतेश दुबे, हर्षित दुबे और अभिषेक माथुर सहित बड़ी संख्या में भाजयुमो कार्यकर्ता और मातृशक्ति उपस्थित रही।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / पारस नाथ सिंह

Share this story