भाजपा कार्यकर्ताओं ने थामा कांग्रेस का दामन

WhatsApp Channel Join Now
भाजपा कार्यकर्ताओं ने थामा कांग्रेस का दामन


भाजपा कार्यकर्ताओं ने थामा कांग्रेस का दामन


तेलिनसत्ती ओवरब्रिज पर भूपेश बघेल का जोरदार स्वागत

धमतरी, 28 मार्च (हि.स.)। धमतरी जिले के ग्राम तेलिनसत्ती ओवरब्रिज के पास ग्रामीण कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का भव्य स्वागत किया। ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष खिलेन्द्र ध्रुव के नेतृत्व में शनिवार को आयोजित इस स्वागत कार्यक्रम में बड़ी संख्या में कार्यकर्ता और ग्रामीणजन शामिल हुए। नारेबाजी, पुष्पमालाओं और उत्साह के बीच भूपेश बघेल का अभिनंदन किया गया, जिससे पूरे क्षेत्र में राजनीतिक ऊर्जा का माहौल नजर आया।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए विधायक ओंकार साहू ने कहा कि भूपेश बघेल के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ ने विकास की नई दिशा पाई है। उन्होंने कहा कि किसानों, युवाओं और आम जनता के हित में किए गए कार्यों ने प्रदेश को मजबूत आधार दिया है। कार्यकर्ताओं का उत्साह इस बात का संकेत है कि संगठन आने वाले समय में और अधिक सशक्त होगा।

इस दौरान कार्यक्रम का प्रमुख आकर्षण भाजपा कार्यकर्ताओं का कांग्रेस में प्रवेश रहा। पूर्व जनपद अध्यक्ष गुंजा साहू के नेतृत्व में पांच भाजपा कार्यकर्ताओं को भूपेश बघेल ने गमछा पहनाकर कांग्रेस में शामिल कराया। इनमें भानपुरी के पूर्व ग्रामीण अध्यक्ष छबिलाल साहू, नारायण साहू, मणि राम साहू और पूजा यादव शामिल हैं।

कांग्रेस में शामिल हुए छबिलाल साहू ने कहा कि कांग्रेस देश को आज़ादी दिलाने वाली पार्टी है और इसकी नीतियों से प्रभावित होकर उन्होंने यह निर्णय लिया है। उन्होंने बताया कि कांग्रेस शासनकाल में गांव-गांव में नहर, सड़क और नाली निर्माण जैसे विकास कार्य हुए, जिनका लाभ आज भी ग्रामीणों को मिल रहा है।

नवप्रवेशी कार्यकर्ताओं का कांग्रेस परिवार में स्वागत करते हुए संगठन को मजबूत करने का आह्वान किया गया।

इस मौके पर धमतरी विधायक ओंकार साहू, ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष खिलेन्द्र ध्रुव, पूर्व जनपद अध्यक्ष गुंजा साहू, गुरुगोपाल गोस्वामी, भारती साहू (जनपद सदस्य), योगेश मार्कण्डे (जनपद सदस्य), जीवन लाल डहरिया, धर्मेंद्र पटेल, रघुवीर रामटेके, नलनी सोनवानी, तेजराम सिन्हा, दिनेश साहू, मुकेश ध्रुव, बंटी मरकाम, खिलेन्द्र साहू, राकेश मौर्य, पुखराज साहू (युवा कांग्रेस), हेमलाल बंजारे, संतोष हिरवानी, बिसम्भर साहू, गुरूचरण साहू, चन्द्रहास साहू, भालचंद्र पटेल, होरी लाल ओझा, नरसिंह पटेल, शत्रुघ्न साहू, लक्ष्मी नारायण साहू, प्रीतम साहू, धर्मेंद्र साहू, पियूष साहू, भीखम साहू, चित्रांस रजक, कौशल यादव, कौशल तारक, भानुराम साहू, गणेश साहू, प्रकाश साहू, भूपेंद्र साहू, बैसाखू तारक, योगेश्वर साहू, देवराम साहू, दिनेश सिन्हा, रंजीत साहू, मोहन जांगड़े, पवन बघेल, शिव चन्द्राकर, अशोक गुप्ता, मुकेश साहू, कृष्णा लहरें, अन्नु कुर्रे, रविन्द्र जांगड़े, वासु गायकवाड़, धनेश्वर यादव, टोमन साहू, उत्तम साहू सहित सैकड़ों कार्यकर्ता मौजूद रहे।

हिन्दुस्थान समाचार / रोशन सिन्हा

Share this story