फेसबुक पर भ्रामक पोस्ट के विरुद्ध भाजपा ने एफआईआर के लिए थाना प्रभारी को सौंपा ज्ञापन

WhatsApp Channel Join Now
फेसबुक पर भ्रामक पोस्ट के विरुद्ध भाजपा ने एफआईआर के लिए थाना प्रभारी को सौंपा ज्ञापन


बीजापुर, 21 अक्टूबर (हि.स.)। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म फेसबुक पर कांग्रेस नेता मोहित चौहान (भैरमगढ़) एवं पुरुषोत्तम सल्लूर (बीजापुर) द्वारा धार्मिक भावनाओं को आहत करने एवं भाजपा नेताओं की छवि धूमिल करने वाली कथित भ्रामक एवं आपत्तिजनक पोस्ट साझा की गई है।

उक्त पोस्ट से समाज में भ्रम एवं तनाव की स्थिति उत्पन्न हो सकती है। भाजपा सोशल मीडिया जिला बीजापुर ने बुधवार काे थाना प्रभारी काे ज्ञापन साैप कर जनहित एवं कानून-व्यवस्था को ध्यान में रखते हुए तीन दिवस के भीतर नियमानुसार उचित कार्रवाई करने की मांग की है। इस दौरान भाजपा जिला महामंत्री फूलचंद गागड़ा,वरिष्ठ नेता नंदकिशोर राणा, सोशल मीडिया जिला संयोजक के.जी. सुधाकर, एसटी मोर्चा जिलाध्यक्ष संदीप तेलम, पार्षद मुन्ना ताती, हितेश साहनी, दिपक भट्ट, जितेन्द्र तेलम मोहन ताती अर्जुन हेमला सहित भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / राकेश पांडे

Livevns.news Desk
Livevns.news Desk

764623 Articles

Share this story